ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पटरियों के समीप मिला अज्ञात युवक का शव

कासगंज: पटियाली के क्षेत्र में कासगंज-फरूखाबाद रेलवे ट्रैक पर दरियावगंज-रूदायन रेलवे स्टेशन के मध्य पोल संख्या 185/6-7 ग्राम शाहपुर टहला के निकट मंगलवार की दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिला। इस दौरान उम्र करीब 35 वर्ष बताया गया। कार्यरत गेट मैन प्रदीप सिंह को मिला। गेट मेन नें स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस नें तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने के प्रयास किए गए। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम गृह पर सुरक्षित रखवा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button