ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज:जिलाधिकारी ने गंगा किनारे शहबाजपुर दतलाना आसपास क्षेत्रों का किया निरीक्षण

कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने गंगा नदी में बढ़ रहे जल स्तर के दृष्टिगत बुधवार को सिंचाई एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद कासगंज के तहसील कासगंज, सहावर एवं गंजडुण्डवारा के गंगा किनारे स्थित शहबाजपुर एवं दतलाना तटबंध क्षेत्रों तथा किलोनी व आसपास के क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बढ़ते जलस्तर के सम्बंध में स्थानीय ग्रामीणों से स्वयं बातचीत कर पूरी जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों द्वारा प्रशासनिक बचाव कार्यों के प्रति संतुष्टि व्यक्त की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि विगत दिनों सिंचाई विभाग द्वारा कराये गये व्यापक बचाव कार्य के फलस्वरूप वर्तमान में उक्त तटबंधों से क्षेत्र का व्यापक बचाव हुआ है। अभी रिहायशी इलाकों में पानी नहीं है। जल्द ही जलस्तर कम होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button