ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: आईटीआई में प्रवेश की आज अंतिम तिथि

कासगंज: जनपद के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानोें में प्रथम चयन सूची में चयनित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। संस्थान में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि गुरूवार 25 अगस्त 2022 निर्धारित है। आज ही मूल अभिलेखों के साथ संस्थान में उपस्थित होकर सायं 5 बजे तक प्रवेश ले लें। प्रधानाचार्य आईटीआई कासगंज अवधेश सिंह ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपना संस्थान आवंटन पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, ऑनलाइन वैरीफिकेशन, जाति व मूल निवास एवं आरक्षण प्रमाण पत्र, टीसी तथा 04 फोटो साथ में लाकर संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button