कासगंज: अमांपुर बारहद्वारी पर चाचा नेहरू की प्रतिमा न लगाने पर कांग्रेसियों ने नाराज़गी जाहिर की
दीपक जोशी: अमांपुर

कासगंज- अमांपुर: काग्रेस जिलाध्यक्ष कासगंज अदनान मियां के नेतृत्व में कांग्रेसी पदाधिकारी सदस्यों ने अमांपुर बारहद्वारी पर नगर पंचायत के द्वारा नवनिर्मित घंटाघर के पास देश के प्रथम प्रधानमन्त्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा न लगाएं जाने पर नाराज़गी जाहिर की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अदनान खान ने नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान से नई प्रतिमा लगवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरु की नई प्रतिमा अमांपुर घंटाघर के पास लगाने का काम 5 दिन में पूरा कर लिया जाए। 5 दिन में प्रतिमा नही लगाई गई।अमांपुर बारहद्वारी पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस जिला महासचिव विनय प्रताप सोलंकी ने कहा कि हम जेल जाने से नही डरेंगे। नगर पंचायत के द्वारा बारहद्वारी पर प्रतिमा नही लगाई गई तो हम सड़कों पर उतरेंगे। उसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन होगा। इस अवसर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अदनान खान, कांग्रेस जिला महासचिव विनय प्रताप सोलंकी, पूर्व नगर अध्यक्ष मुन्नालाल स्वर्णकार, जिला सचिव अरूण भारद्वाज, जिला महामंत्री चन्द्र मोहन सक्सैना, अमित भारद्वाज, नेपाल सिंह लोदी, किताब सिंह आदि रहे।
Subscribe to my channel


