ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: भूपेंद्र चौधारी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर, बाटी मिठाई

दीपक कुमार/दीपक जोशी अमांपुर

कासगंज- अमांपुर: भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को बनाए जाने पर समाज सेवी धीरज गुप्ता के प्रतिष्ठान पर भाजपाइयों ने मिष्ठान्न वितरण कर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। जिला महामन्त्री संजय सोलंकी ने कहा आदरणीय चौधरी भूपेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए पर कार्यकताओं में उत्साह है। समाज सेवी धीरज गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा में जुटे है। इस अवसर पर समाज सेवा धीरज गुप्ता, जिला महामन्त्री संजय सोलंकी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान, मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह, भाजपा नेता अवधेश गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र लोदी, कमल गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, दीपक सोलकी, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, सोनू गुप्ता, राहुल गुप्ता, जितेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, प्रधान पुष्पेन्द लोदी, आकाश शाक्य, इस्लाम अली, शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button