ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

कासगंज:गंजडुंडवारा क्षेत्र के गड़का – सहावर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार स्टेशन टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में स्टेशन मास्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची। पुलिस नें घायल को उपचार के लिएं सीएचसी सहावर भिजवाया गया, जहां चिकित्सको नें गंभीर हालत देखते हुएं।उपचार के लिएं जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों नें स्टेशन मास्टर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।बरेली के थाना इज्जतनगर के गायत्री नगर नगरिया परिसर निवासी 56 वार्षिय गोपाल सिंह भोरा पुत्र कुंवरपाल सिंह भोरा बरेली के रहने वाले थे। वर्तमान में रेलवे विभाग में गढ़का रेलवे स्टेशन मास्टर पद पर तैनाद थे। बुधवार की रात्रि को रोजाना की भाती अपनी ड्यूटी ख़त्म करके मोटरसाइकिल से कासगंज आ रहे थे। तभी गड़का – सहावर मार्ग पर ग्राम बहुरन पुर से समीप अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी। जिसमें स्टेशन मास्टर गोपाल सिंह भोरा घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस नें एंबुलेंस द्वारा घायल स्टेशन मास्टर को उपचार के लिये सीएचसी सहावर भिजवाया गया। जहां चिकित्सको नें उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पर चिकित्सकों नें स्टेशन मास्टर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौर नें बताया अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई। यदि तहरीर प्राप्त होती है। तो जांच कर कार्यबाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button