ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सोरों में संरक्षण के अभाव में यात्री सूचना पट हो रहे नष्ट,लोगों ने नगर पालिका जिला प्रशासन से की रखरखाव की मांग

कासगंज: तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में हजारों की संख्या में रोजाना तीर्थयात्री पहुंचते हैं तो तीर्थ यात्रियों को सूचना दर्ज की जाती है सूचना दर्ज करने के बाद सूचना पट पर यात्रियों के गांव और गोत्र की को अंकित किया जाता है यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है लेकिन आज संरक्षण के अभाव में सोरों चंदन चौक द्वारकाधीश मंदिर के निकट रखे सूचना पट् नष्ट होने की कगार पर पहुंच चुके हैं जिला प्रशासन के साथ सोरों नगर पालिका द्वारा इनका रखरखाव नहीं हो रहा है स्थानीय तीर्थ पुरोहित प्रदीप चौरे उर्फ लल्ला नगर पालिका प्रशासन के अलावा धार्मिक सामाजिक संगठनों को आगे आकर यात्री सूचना का रखरखाव एवं जीर्णोद्धार कराया जाना अति आवश्यक है। तीर्थ पुरोहित प्रोफेसर कमल नयन शर्मा ने बताया सैकड़ों बरसों से आने वाले तीर्थयात्रियों सूचना यात्री सूचनापट पर लिखी जाती है सूचना पट् का रखरखाव ना होना प्राचीन धरोहर का नष्ट होना दुर्भाग्य का विषय है हर युवा एवं सामाजिक धार्मिक संगठनों को आगे आकर इनका जीर्णोद्धार कराया जाना सोरों तीर्थ केहित में होगा। पुरोहित भूपेश शर्मा ने भी नगर पालिका प्रशासन के साथ जिला प्रशासन स्थानीय विधायक से भी मांग की है पर्यटन विभाग द्वारा यात्री सूचना पटो का नवनिर्माण रखरखाव अति आवश्यक है नही तो तीर्थ नगरी की धरोहर नष्ट हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button