कासगंज: खेत में मजदूरी करने गए मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कासगंज: सहावर के क्षेत्र गावं खालिक पुर में खेत में मजदूरी करने गये मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।परिजनों कि सुचना पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। सहावर थाना क्षेत्र के गावं खालिक पुर निवासी 35 वार्षिय मानिक उर्फ मूल चंद्र पुत्र टीकाराम जो बीते दिन बुधवार की सुबह को गावं के ही रहने वाले राजाराम पुत्र भोजराज के खेत में मजदूरी करने गया था। मानिक उर्फ मूलचन्द्र जब शाम तक वापस घर नहीं आया तो परिजनों व ग्रामीणों द्वारा खोजने पर बाजरे के खेत में मृत अवस्था में पाया गया। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दीं।पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को अपनें कब्जे में लिया। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी राजकुमार सिंह नें बताया पोस्टमार्टम रिपोट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel


