ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: तुलसी जन्म स्थान को लेकर ब्राह्मण कल्याण सभा ने राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

कासगंज: सोरो शूकर क्षेत्र में तुलसी जन्म स्थान विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।शुक्रवार को कासगंज दौरे पर आए यूपी सरकार के संसदीय कार्य विभाग प्रौद्योगिक कार्य विभाग के राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी को ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष शरद पांडेय के नेतृत्व में ब्राह्मण कल्याण सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित एक ज्ञापन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सोरों में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्म स्थान सोरों शूकर क्षेत्र है पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑफिस ट्विटर अकाउंट से जन्म स्थान को लेकर किया गया था जिसके विरोध में ब्राह्मण कल्याण सभा ने एक ज्ञापन राज्य मंत्री को सौंपा है इसमें मांग की गई है सोरो शूकर क्षेत्र ही तुलसीदास जी का जन्म स्थान है और इस प्रकरण को तू न दिया जाए जन्म स्थान को लेकर ही विकास कार्य कराए जाएं। इस अवसर पर अध्यक्ष शरद पांडेय, सौरभ उपाध्याय, मनोज मिश्रा, राघव बौहरे, हरिओम पचौरी,दुर्गाशंकर तिवारी, शशांक दीक्षित, संजय तिवारी आदि रहे।

Related Articles

Back to top button