कासगंज: संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री ने की विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा,सरकार की मंशा के अनुसार पूरी ईमानदारी के साथ करें कार्य-जसवंत सिंह सैनी

कासगंज: मा0 राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग, उ0प्र0 श्री जसवंत सिंह सैनी जी ने विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत रत्नेश कश्यप, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंत्री जी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार जो भी काम करें, पूरी ईमानदारी के साथ करें। पिछले कार्यकाल के आधार पर जनता ने एक बार फिर पूरा भरोसा कर इस सरकार को चुना है। जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर समय समय पर बातचीत कर योजनाओं के संचालन की भी उन्हें पूरी जानकारी दें, ताकि आपकी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह न लगे। मंत्री जी ने कहा कि अधिकारी, पीड़ितों की बात अवश्य गंभीरता से सुनें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। अपने आचरण, व्यवहार से जनता के मन में स्थान बनायें। प्रत्येक क्षेत्र में सरकार द्वारा काफी अच्छे कार्य किये जा रहे हैं।
Subscribe to my channel


