ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: अमांपुर पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला, दिया लोगों को सुरक्षा का सदेश

कासगंज: अमांपुर में श्री गणेश चतुर्थी को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के दिशा निर्देश पर कस्बा में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसिया मौर्य, ने अपनी टीम के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। जहां पुलिस ने संदिग्ध लोगों व बाइक सवारों की तलाशी भी ली। फ्लैग मार्च अमांपुर कोतवाली से प्रारंभ होकर सहावर रोड, ददवारा, बारहद्रारी, सराफा बाजार, गुड़मण्डी, एटा रोड, तिराहा आदि बाजारों में होते हुए कोतवाली परिसर पर जाकर सम्पन्न हुआ। इस अवसर इंस्पेक्टर क्राइम अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक औसान सिंह, एसआई सुरेंद्र सिंह, एसआई शांतिस्वरूप, एसआई ब्रहापाल, शंशाक दुबे, रोहित कुमार, अरूण कुमार, वसीम अंसारी, सुनीता कुमारी, सोनम, नेहा सहित आदि रहे।
Subscribe to my channel


