ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: गंगा में जलस्तर पर निरंतर निगरानी रखने के लिए बाढ़ नियंत्रण 8868016669 नं0 संचालित

कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार नरौरा बांध स्थलों से गंगा नदी में छोड़े जाने वाले पानी के कारण हर समय जलस्तर पर नजर बनाये रखने तथा तत्संबंधी सूचनाओं को प्रतिदिन तत्काल जिला प्रशासन, उच्चाधिकारियों तथा राज्य व केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष को अनिवार्यरूप से समय पर उपलब्ध कराएं। साथ ही अन्य आवश्यक सूचनाओं के आदान प्रदान के लिये सिंचाई खण्ड कार्यालय कासगंज में बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित है, जिसमें सिंचाई विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटियां लगी हुई हैं। इस दौरान जलस्तर बढ़ने पर होने वाले जानमाल के खतरे से, समय से निबटा जा सके। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नं0 8868016669 है। सहायक अभियन्ता सिंचाई मोबा0 नं0 8077913781 बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी तथा अवर अभियंता मोबा0 नं0 8279340311 सहायक प्रभारी हैं।

Related Articles

Back to top button