ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: फिर विनय प्रताप सोलंकी की कांग्रेस में वापसी,भाजपा छोड़ फिर थामा काग्रेस का हाथ

कासगंज: अमांपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले काग्रेस जिला महासचिव विनय प्रताप सोलंकी ने फिर अपने परिवार यानी कांग्रेस में वापसी की है। वह पिछले चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा के हुए थे इस दौरान भाजपा प्रत्याशी हरिओम वर्मा का जमकर प्रचार किया था। जीताने के लिए उन्होंने काफी योदान दिया था। लेकिन भाजपा के भीतर उनकी कोई ज्यादा पूछ नहीं होने से वह संगठन से खफा दिखाई दे रहे थे। आखिर अब ठीक नगर पंचायत चुनावों से पहले उन्होंने भाजपा को त्यागकर कांग्रेस में वापसी कर ली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अदनान खान ने उन्हें घर वापसी कराई। उन्होंने कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
Subscribe to my channel


