कासगंज: सोई हुई काग्रेस को जगाने आए खुद ही मंच पर सो गये नेताजी

कासगंज: उत्तर प्रदेश भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस पार्टी में जान डालने के लिए काग्रेस पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी ने बढती महगाई व बेरोजगारी को लेकर 4 सितम्बर को दिल्ली में प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश से खोऐ हुऐ जनाधार को दुबारा पाने के लिए पार्टी ने काग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद तौफीक आलम व प्रदेश महासचिव अनिल कुमार यादव को जनपद कासगज भेजा गया इस दौरान जिला काग्रेस कमेटी ने कासगंज में ठण्डी सडक स्थिति शहनाई गार्डन में एक सभा का आयोजन किया। बैठक में केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा नामित काग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद तौफीक आलम व प्रदेश महासचिव अनिल कुमार यादव ने भाजपा सरकार के खिलाफ जुबानी हमला बोलते हुए बढती महगाई व बेरोजगारी को लेकर काग्रेंस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में 4 सितम्बर क़ो दिल्ली में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए अपील की गई। इस दौरान प्रदेश महासचिव अनिल कुमार यादव काग्रेंस पार्टी की मीटिंग के दौरान मंच पर सोते नजर आए।जब काग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद तौफीक आलम से मीडिया ने बातचीत की तो केन्द्र सरकार की महगाई व बेरोजगारी मुद्दा को लेकर भडके। तभी मीडिया के लोगों ने मंच पर सो रहे काग्रेस महासचिव अनिल कुमार यादव के मंच पर सोने की बात कही गई।तो बह सवाल का जबाब देने की बजाह बचते नजर आए।
Subscribe to my channel


