ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: अमांपुर में गणेश चतुर्थी को लेकर सज गए बाजार, घरों में विराजमान होंगी गणेश प्रतिमाएं

अमांपुर: श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव 31 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी। श्रीगणेश चतुर्थी को लेकर बाजारों में रौनक लौट आई है। विध्न विनाशक भगवान श्रीगणेश को घर-घर लाने की तैयारियां बड़े जोरशोर से चल रही है। लोग पहले से ही भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं खरीद कर घर ले जा रहे है। मंगलवार को सुबह बाजारों में गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी को लोगों की भीड़ उमड़ आई। घर-घर गणपति बप्पा को लोग धूमधाम से विराजमान करेगें। इसके लिए बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार हो गया है।
Subscribe to my channel


