ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: आबकारी टीम की अवैध शराब पर छापेमारी,40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

कासगंज: शहर में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी टीम लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर रही है। टीम के द्वारा क्षेत्रीय लोगों को जागरूक किया जा रहा है।कासगंज जनपद के अमांपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आबकारी विभाग एवं पुलिस टीम द्वारा ग्राम लक्षिमपुर सुजरायी में कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान ग्राम लक्षिमपुर में शुशील कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह के पास से 40लीटर अवैध कच्ची शराब एव लगभग 80 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करके 01 अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही की।

Related Articles

Back to top button