ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: श्री गणेश उत्सव समिति एवं सामाजिक संगठन खुर्सीपार भिलाई प्रांगण में विराजमान हुए गणपति

निज संवाददाता: भिलाई शहर

भिलाई: समिति के अध्यक्ष वी. वायकुंठ राव ने बताया कि विगत 28 वर्षों से हमारी समिति द्वारा जोन 2 खुर्सीपार के वार्ड 50 सडक 34 व 37के मध्य स्थित मैदान में श्रीगणेश जी की विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जाती हैं। इस वर्ष भी दस फीट की प्रतीमा स्थापित की गई है। इस दौरान समिति द्वारा प्रतिवर्ष प्रतीमा थनौद के प्रसिद्ध मूर्तीकार प्रेमलाल चक्रधारी के द्वारा बनवाया जाता हैं। छत्तीसगढ़ अंचल के लगभग सभी ख्याति प्राप्त कलाकारों का मंचन भी इस परिसर में हो चुका है। आपको बता दे कि थनौद की भिलाई अंचल मे पहचान बनाने वाली सर्वप्रथम हमारी समिति है। आज से 25 वर्ष पूर्व हमारी समिति के वरिष्ठ लोग जब थनौद जाते थे तब भिलाई के काफी कम लोगों को यह जानकारी थी कि थनौद मूर्तीकारों का गढ है।आज थनौद के मूर्तीकारों द्वारा बनायी गई श्री गणेशजी की प्रतिमा को लोग छत्तीसगढ़ के साथ साथ आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में विराजमान करतें है। इस दौरान रामलीला मंचन भी किया जा रहा है जो प्रतिदिन रात्रि 08 बजे से रात्रि 10: 30 बजे तक किया जा रहा है। यह रामलीला का मंचन 09 सितंबर तक जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button