बदायूं: टैंक में गिरी गाय, बड़ी मशक्कत के बाद देररात को बाहर निकाला गाय को
जुगेंद्र सिंह:उझानी

बदायूं- उझानी: उझानी मथुरा हाईवे पर एपीएम डिग्री कॉलेज के समीप खाली प्लाट में गटर का टैंक बना हुआ था। जिसमें गंदा पानी भरा हुआ था। बताया जा रहा कि प्लॉट मलिक ने उस टेंक को खुला छोड़ दिया। इस दौरान आवारा गोवंश घास खानें के लिए गई। इसी बीच टैंक में गाय गिर गई। चीखपुकार पर आसपास के लोग पहुंच गए। इसकी सूचना ठाकुर योगेश प्रताप सिंह उर्फ़ टिंकल भैया को दी। उन्होंने कहा कि मैं बाहर हू मैं व्यवस्था कराता हू। सूचना पर मठ मंदिर पंडित शिवम शर्मा विश्व हिंदू परिषद को दी जिस पर मौके पर पहुंचकर मठ मंदिर शिवम शर्मा ने उझानी नगरपालिका के यू साहब को कॉल लगाया और सफाई स्पेक्टर हरीश त्यागी को बहुत काँल लगाई गई। टिंकल भैया ने 40 50 कॉल की मगर किसी ने कॉल नहीं उठाई फिर कॉल की 1 घंटे बाद फिर नगर पालिका यू साहब जेपी यादव ने कॉल उठाई उन्होंने जेसीबी कम से कम 1 घंटे बाद भेजी फिर इससे उझानी कोतवाली इस्पेक्टर साहब शैलेंद्र कुमार से बात की उन्होंने कहा अभी मैं फोर्स भेज राह हूँ फिर जाकर फोर्स आया और जेसीबी मशीन आयी पंडित अरविंद शर्मा जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद पंडित शिवम शर्मा मठ मंदिर प्रमुख विश्व हिंदू परिषद श्री कृष्ण गुलाटी सत्यवीर श्रीवास्तव विश्व हिंदू परिषद सदस्य आदि लोगों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद देररात गाय को बाहर निकाला गया। शैलेंद्र कुमार सिंह उझानी कोतवाली इंस्पेक्टर सहाब का बहुत आभार व्यक्त करता हूं
Subscribe to my channel


