ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: खुर्सीपार में धूमधाम से मनाया गया नुआखाई पर्व,भाजपा पार्षद दया सिंह हुए शामिल, समाज के बच्चों ने दी प्रस्तुति

भिलाई:खुर्सीपार वार्ड 44 लक्ष्मीनारायण में नुआखाई पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ओड़िया पारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा पार्षद दया सिंह शामिल हुए। जहां दया सिंह ने समाज के लोगों को बधाई देते हुए कहा, इस मौसम की धान की नयी फसल के स्वागत में मनाए जाने वाले पर्व नुआखाई की भव्यता बनती जा रही है। साथ ही दया सिंह ने समाज की खुशहाली तथा प्रगति की कामना  की।दया सिंह ने कहा, नुआखाई जुहार! इस विशेष दिन पर सभी को शुभकामनाएं।यह हमारे मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, जो हमारे देश को खिलाने का अनुकरणीय कार्य करते हैं। कामना करता हूं कि हमारा समाज प्रगति की नई ऊंचाइयां छुए तथा सभी प्रसन्न और स्वस्थ रहें। बता दें कि, नुआखाई भारत में मुख्य रूप से पश्चिमी ओडिशा के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला एक कृषि त्योहार है। नुआखाई को इस मौसम में धान की नयी फसल के स्वागत के लिए मनाया जाता है। लक्ष्मीनारायण वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। दया सिंह ने बच्चों को पुरस्कार भी बांटे। इसके अलावा समाज के लोगों के साथ बैठकर दया सिंह ने भोजन किया। समाज के लोगों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। समाज के लोगों से दया ने कहा कि, मैं आपका बेटा हु,आपका भाई हु, हम सब एक परिवार हर वक्त साथ हूं। समाज की हर जरूरतों को लेकर हर संभव मदद करूंगा।

Related Articles

Back to top button