ब्रेकिंग न्यूज़
किसान नेता ने कराया पुलिस बल के साथ राष्ट्रीय पक्षी मोर का अंतिम संस्कार
दीपक कुमार। जिला संवाददाता

कासगंज /न्यौली। देश का राष्ट्रीय पक्षी मौर मानपुर नगरिया मथुरा बरेली मार्ग पर मृत अवस्था में पडा हुआ था,जिसकी जानकारी भाकियू स्वराज किसान नेता प्रवीन शर्मा को मिली जेसे ही मामला संज्ञान में आया तत्काल अवस्था में पुलिस बल को सूचित कर अपने साथियों के साथ अंतिम संस्कार कराया।
सड़क के किनारे पर मृत अवस्था में मौर पडा हुआ था इससे ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मौके पर डायल 112 पुलिस बल एवं भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


