ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: मानपुर नगरिया सेन्ट वी0एन0 पब्लिक स्कूल में धूम-धाम से मना शिक्षक दिवस

कासगंज/न्यौली: शिक्षक दिवस के अवसर पर स्थानीय मिर्जापुर रोड स्थित सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को शिक्षक दिवस के बारे में बताया गया। इस दौरान छात्रों ने शिक्षक – शिक्षिकाओं को अनेक उपहार देकर उनको शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसी दौरान विद्यालय डायरेक्टर मनोज चौहान ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है वह समाज को दिशा देने का काम करता है। सच्चा शिक्षक वही होता है जो अपने छात्रों को अपना बेस्ट देने का प्रयास करता है। इस अवसर पर विकास शर्मा, विकास मौर्य, राजीव बरबारिया, मनोज वर्मा, विशाल सोलंकी, अनुराधा कश्यप, आरती चौहान, पप्रिया कश्यप, ममता कश्यप, संध्या मौर्य, लवली सोलंकी, शालिनी सोलंकी सहित विद्यालय के सैकड़ो छात्र- छात्राएं सम्मिलित थे।

Related Articles

Back to top button