कासगंज: सोरों तुलसी जन्म स्थान प्रकरण का मुद्दा गरमाया,पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री से अपना पक्ष रखने के लिए मांगा समय

कासगंज: अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ की टीम ने कासगंज जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष तुलसी जन्म स्थान संबंधी साक्ष्य को रखने हेतु पत्र के माध्यम से समय की मांग की है अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने अपनी टीम के साथ महाकवि गोस्वामी तुलसी दास जी के जन्म स्थान से संबंधित साक्ष्य रखने हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से समय की मांग की है उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ महीने में मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ-साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों में चित्रकूट के राजापुर जाकर वहां महाकवि गोस्वामी तुलसीदास के जन्म स्थान बताते हुए अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है जो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है उन्होंने बताया कि आज हम सभी ने मिलकर जिलाधिकारी के माध्यम से पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से मुलाकात हेतु समय की मांग की है यह प्रतिनिधिमंडल सोरों के तथ्यों के साथ मुख्यमंत्री के यहां प्रस्तुत होना चाहता है जिससे आम जनमानस को सत्य का पता लग सके उन्होंने बताया कि अगर 20 सितंबर तक मुख्यमंत्री तीर्थ के इस प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय नहीं देते हैं तो 22 सितंबर को तुलसी जन्म स्थान के संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धरना दिया जाएगा इस अवसर पर प्रमुख रुप से अशोक पांडे जी उमेश पाठक जी कपिल पंडित श्यामजी क्षेत्र मनोज अंकुश रहे।
Subscribe to my channel


