ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: प्राथमिक विद्यालय बसंत नगर के छात्र छात्राओं ने न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 50 मीटर 100 मीटर 200 मीटर दौड़ लंबी कूद व कबड्डी में लहराया परचम

कासगंज- सोरों: बसंत नगर सोरों आज न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कंपोजिट स्कूल गऊपुरा में आयोजित की गई। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय वसंत नगर की छात्रा प्रियंका ने बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ मैं द्वितीय स्थान तथा 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया प्राथमिक विद्यालय वसंत नगर के ही छात्र शिवम ने 100 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया लंबी कूद में बालिका वर्ग में प्रियंका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया बालक वर्ग में कबड्डी की प्रतिस्पर्धा में प्राथमिक विद्यालय वसंत नगर के छात्र द्वितीय स्थान पर रहे इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक अभिषेक कुमार का विशेष योगदान रहा विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोविंद बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि विगत 1 सप्ताह से विद्यालय स्तर पर बच्चों की प्रतियोगिता की तैयारी कराई जा रही थी

Related Articles

Back to top button