ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज:भारतीय हकधर किसान यूनियन ने किसान समस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

कासगंज :हाल ही में लोगों के बीच आई भारतीय हलदर किसान यूनियन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। जिसका करा चाहे जो भी हो लेकिन लोगों के अनुसार अक्सर संगठन के कार्यकर्ता वर्तमान समस्याओं को लेकर आवाज उठाने का कार्य कर रहे हैं, और लोगों के बीच अपनी जगह बनाए हुए हैं । ऐसा ही बुधवार को दिए गए ज्ञापन में लोग संगठन की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। क्योंकि बुधवार को अपर जिलाधिकरी को ज्ञापन सौंपते समय में किसान की वर्तमान समस्याओं को लेकर मांग की गई । जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। आपको बता दें की यह 9 सूत्रीय ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अरुण चौहान व बृजेश चौहान के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव को सौपा -किसानों की सबसे बड़ी समस्या है आवारा गोवन जो किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे है। जिससे किसान को दिन रात डियूटी देने पर रही है। इसको अमल में लाया जायें और ग्राम प्रधानों से गाय गाँव-गाँव पकड़बाई जाये।, किसानों को बिजली की सप्लाई टाईम पर नहीं दी जा रही है। जिससे किसानों की धान की फसल सूख रही है। किसानों को बिजली कम से कम 16 घन्टें दी जायें।,किसानों के निजी नलकूपों पर जो मीटर लगाये जा रहे है। उन पर तत्काल रोक लगाई जायें।, किसानों के साथ जो बिजली चेकिंग के नाम पर अत्याचार किया जा रहा है। उस पर रोक लगनी चाहिए।,किसानों के साथ जो राजस्व विभाग के लेखपालों व और स्टाप द्वारा घूषखोरी का गौरख धन्धा किया जा रहा है। उस पर रोक लगाने की मांग की ।किसानों पर जो थानों में झूटे मुकदमें लगाये जा रहे उन सब की उच्च स्तरीय जांच करा करके उन्हें सत्य किया जाये व इस तरह के मुकदमे पर रोक लगनी चाहिए।,हर महीने किसानों व पुलिस प्रशासन की एक मीडिंग होनी चाहिए जिसमें किसानों व जवानो में असमंजस की स्थिति न रहे, और ग्रामीण क्षेत्रों में जो सरकारी नल जो खराब पडे हुए हैं उन सबको ग्राम प्रधानों व सचिव द्वारा जल्द ठीक कराया जाये, किसानों की बिजली के बिल आधे करने की मुख्यमंत्री द्वारा जो घोषणा की गई थी उस अमल किया जाये। ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय मुख्य सचिव देशराज सिंह भगत जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंह जादौन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ मनोज राजपूत, अंखियों महामंत्री गोपाल सिंह शिखरवाल,राष्ट्रीय युवा मोर्चा प्रभारीअनिल जादौन, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अरुण चौहान, भारतीय मीडिया प्रभारी नवीन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर राघव, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदू राजपूत फिरोजाबाद, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद सुनील चौहान आदि रहे।

Related Articles

Back to top button