कासगंज: किसान शीघ्र कराएं ई केवाईसी नही तो किसान सम्मान निधि से रहे जायेगें वंचित

कासगंज: शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त पी0एम0किसान लाभार्थियों की ई-केवाईसी व भूलेख अंकन अनिवार्य रूप से किया जाना है, जनपद में 210110 कृषकों के सापेक्ष अभी तक मात्र 152249 कृषकों के द्वारा ही ई-केवाईसी कराई गई है। साथ ही भूलेख अंकन हेतु कृषकों में से 152054 कृषकों का भूलेख अंकन का कार्य पूर्ण हो सका है। उक्त कार्य हेतु शेष रहें कृषकों से अपील की गई। जिससे अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र से ई-केवाईसी व क्षेत्रीय लेखपाल से मिलकर भूलेख अंकन का कार्य पूर्ण करा ले, जिससे आने वाली आगामी किश्त प्राप्त हो सके। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि सत्यापन के कार्य हेतु कार्मिक गॉवों में जाकर भी कार्य कर रहे हैं उक्त के अंतर्गत आज विकास खण्ड पटियाली ग्राम बकराई भैंसरासी में प्राविधिक सहायक सतीश चन्द्र एवं लेखपाल पंकज सक्सेना द्वारा सत्यापन का कार्य किया गया।
Subscribe to my channel


