ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: जिलाधिकारी ने किया पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग, ड्रग वेयर हाउस तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण

कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मुख्यमंत्री के प्राथमिकता प्राप्त सोरों सूकर क्षेत्र के निर्माणाधीन पर्यटन विकास कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। जहां
सोंरो के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है जिसका जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इसी दौरान परिक्रमा मार्ग बनाने हेतु प्रयोग की जा रही ईंट को जॉच के लिए भेजा।जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंरों का निरीक्षण किया साथ ही चिकित्सा हेतु आये मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जायजा लिया तथा स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई बनाये रखने के विशेष निर्देश दिए।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ही प्रांगण में निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया गया, निर्माण कार्य ठीक ढंग से संचालित पाया गया जिलाधिकारी ने कल्याणपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुॅचकर वहॉ ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराये जा रहे कार्याे का निरीक्षण किया। विद्यालय में टाईलीकरण आदि के कार्य को देखा। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अवध किशोर प्रसाद तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button