ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सिढपुरा पार्वती राष्ट्रीय इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत शिक्षकों को किया सम्मानित

कासगंज: सिढपुरा में पार्वती राष्ट्रीय इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष प्रबंध समिति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कालेज के छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रतुति दी।उसके बाद सेवा निवृत शिक्षकों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र और सील्ड देकर सम्मानित किया।शिक्षक दिवस पूरे भारत वर्ष में बड़े ही सलीनता से मनाया जाता है।शिक्षक दिवस का हम सबके जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व है।इस दौरान कालेज के प्रबंधक ज्ञान तिवारी राष्ट्रीय विद्यापीठ के अध्यक्ष राम शरण उपाध्याय,पूर्व प्रधानाचार्य आर केतिवारी,सुभाष चंद्र राठौर,पूर्व प्रवक्ता मुकेश चंद्र पांडेय,सुधीर मिश्रा, आर के पांडेय,सत्यप्रकाश शर्मा, युवा भाजपा नेता मंजीत राठौर,सुनील बघेल प्रधान,लोकेंद्र गुप्ता,सुनील गुप्ता चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षकगण ,संभ्रांत व्यक्ति और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button