ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: शराब दुकान बंद को लेकर महिलाओं और वार्ड वासियों ने की नारेबाजी

गुरमीत सिंह मेहरा। भिलाई शहर

भिलाई: भिलाई नगर नंदिनी रोड स्थित शराब दुकान को हटाने को लेकर आज खुर्सीपारवासियों एवं व्यापारियों ने पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया। इस दौरान रैली में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने नंदिनी रोड से होते हुए छावनी थाना तक शराब दुकान हटाने को लेकर नारेबाजी की। लोगों ने छावनी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द इस शराब दुकान को बंद कराने की मांग की है। इस दौरान पार्षद पीयूष मिश्रा ने बताया कि स्थानीय निवासियों और व्यापारियों की मांग पर विगत 1 सितंबर को कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपकर नंदिनी रोड स्थित शराब दुकान हटाने की मांग की थी। एक सप्ताह बीत जाने के बाद आज स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की। छावनी थाना पहुंचकर अपना विरोध जताया।

Related Articles

Back to top button