ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: छावनी चौक में बहुत जल्द स्थापित होगी शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा- महापौर नीरज पाल

गुरमीत सिंह मेहरा। भिलाई शहर

भिलाई: पालिक निगम भिलाई के एम. आई. सी. कक्ष में आज महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकर एंव अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की मौजूदगी में महापौर परिषद में बैठक संपन्न हुई। इस दौरान सरकार की बैठक में शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा छावनी चौक में स्थापित करने को सर्वसम्मति से पारित किया गया। अब शहीद चुम्मन यादव की याद में छावनी चौक में प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छावनी में आमसभा के दौरान इसकी घोषणा की थी। इस अवसर महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, साकेत चंद्राकर, मालती ठाकुर, सीजू एंथोनी, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, केशव चौबे, चंद्रशेखर गवई, मीरा बंजारे, आदित्य सिंह, रीता सिंग गेरा, लालचंद वर्मा एवं नेहा साहू मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button