ब्रेकिंग न्यूज़

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया शुभारंभ

आमिर कुरैशी। पटियाली

कासगंज/ पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पटियाली ब्लॉक प्रतिनिधि नरेंद्र बहादुर नीरू भैय्या ने फीता काटकर किया। इसी दौरान डॉक्टर पल्लवी दास ने अस्पताल में मौजूद लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। बताया कि तंबाकू खाने वाले व्यक्ति के मुंह गले, फेफड़ों में कैंसर होने की आशंका रहती है। साथ ही ऐसे व्यक्ति को फेफड़े संबंधी अन्य रोग जैसे सीओपीडी, टीबी, निमोनिया आदि का जोखिम अधिक होता है, जिससे ब्लडप्रेशर बढ़ता है और रक्त नलियों में रक्त का स्वभाविक संचार मंद पड़ जाता है। बताया की तंबाकू धीमा जहर है, पहले तो लोग इसे शौक से चबाते हैं और बाद में यह आदत बनकर जान की दुश्मन बन जाती है। इसी तरह समझाकर उन्होंने लोगों से तंबाकू छोड़ने की सलाह दी। इस दौरान, डॉ. कुलदीप गंगवार सीएचसी प्रभारी, डॉ. आलोक, डॉ पल्लवी दास नोडल अधिकारी, सुमित उपाध्याय, डॉ श्रद्धा रजक, पीके परिहार, आरपी सिंह, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button