ब्रेकिंग न्यूज़

बदायू:रिसौली में आधें गाँव में अधेरा,ग्रामीण परेशान,जेई को हटाने की मांग

जयपाल सिंह।उझानी

बदायूं: रिसौली में बिजली व्यवस्था ठप होने से आधें गाँव में अधेरा छाया गया है। बिजली व्यवस्था ठप होनें से आटा चक्की मोबाइल फोन चार्ज आदि ठप होनें से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। आप को बता दे कि बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से एक पखवाड़े में तीन ट्रांसफार्मर फुंक गए है। इस दौरान बिल्सी तहसील के बरिष्ठ भाजपा नेता मगंलीराम शर्मा ने विधायक हरीश शाक्य जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता को रिसौली पर तैनात जेई, संविदा कर्मियों को हटाने की मांग की है। भाजपा नेता ने बताया कि जेई कभी कार्यकर्ताओं का फोन रिसीव नहीं करता है। श्री शर्मा ने बिजली कर्मचारियों को चेतावनी देतें हुए कहा कि सोमवार तक सप्लाई ठीक नहीं हुई तो गांव के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित रिसौली बिजली घर पर धरना दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button