ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: श्राद्ध पक्ष पर गंगा में स्नान कर पितरों का तर्पण किया

कासगंज: तीर्थ नगरी सोरो में शनिवार को सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तीर्थंनगरी की हरि की पौड़ी व लहरा घाट पर गंगा स्नान किया। इस दौरान अपने पितरों को याद कर जलदान किया। विद्वान आचार्यों के निर्देशन में भी श्रद्धालु सामूहिक रूप से हरि की पौड़ी किनारे स्थित विभिन्न घाटों पर पितरों का तर्पण विधि विधान पूर्वक किया गया। वहीं बड़ी संख्या में राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आये श्रद्धालुओ ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तीर्थपुरोहितों से धार्मिक अनुष्ठान कराया। देर शाम तक गंगा घाटों पर स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ता रहा,भगवान वराह व गंगा मैया के जयघोषों से पूरे दिन गंगा घाट गुंजायमान होते रहे।
Subscribe to my channel


