ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: गंगा स्नान करके आ रहे श्राद्धालुओ से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा,पाँच घायल

कासगंज: ढोलना क्षेत्र के कस्बा बिलराम में बिजली घर के सामने एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में बच्चे महिला पुरुष सहित आठ सवारी बैठी हुई थी। इस दौरान हादसे में पांच लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ऐम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो महिला सहित एक पुरुष को गहन चिकित्सा के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया।सभी ऑटो सवार कछला गंगा घाट से स्नान करके वापस अपने घर लौट रहे थी,तभी क़स्बा बिलराम पर ऑटो पलटने से श्राद्धालुओ के साथ ये हादसा हो गया।
Subscribe to my channel


