ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: भिलाई में जगह जगह धूमधाम से गणपति बप्पा की विदाई दी,सैकड़ों युवा जमकर थिरकें

दुर्ग- भिलाई: रविवार को केम्प वार्ड 27 में अनंत चतुर्दशी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसी दौरान भक्तों ने बड़ी धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर गणपति विसर्जन किया।आपको बता दे कि लगातार दस दिन तक बड़े धूमधाम से वार्ड में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को एकलव्य गणेश उत्सव समिति द्वारा विशाल भण्डारें का भी आयोजन किया गया था। रविवार को भक्तों ने पूजा स्थल से भगवान श्री गणेश की मूर्ति को वाहनों में लेकर शोभायात्रा निकाली। जहां डीजें पर सैकड़ों युवा थिरकते हुए शिवनाथ नदी पहुंचे। इसी दौरान गणपति बप्पा के जयकारे लगातें हुए गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस मौके पर विनय साव सुमित साव विशाल भगत धनंजय भगत अविनाश भगत सूरज साव सुनील साव दीपक साहु उर्फ( मंगू) विवेक साहु मिथलेश कुमार रूपेश कुमार कपिल देव दीपला सुदामा साव राहुल कुमार तरुण कुमार अमन कुमार शक्ति कुमार प्रवेश साव मुन्ना भगत विकास भगत शिवनंदन साहु अमित साव विनय साव विजय कुलपति विक्रम साहू साजन कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button