ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर में पुलिस ने बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर किया जागरूक

दीपक जोशी। अमापुर

कासगंज:अमांपुर में बच्चा चोरी की अफवाह रोकने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। रविवार को पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के दिशा-निर्देश पर कोतवाली परिसर में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते जागरुकता बैठक का आयोजन क्षेत्राधिकारी सहावर डीके पंत की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया। बच्चा चोर गिरोह की अफवाह पर रोकथाम के लिए सहयोग मांगा। क्षेत्राधिकारी डीके पंत ने बच्चा चोरी की सूचना तत्काल डायल 112 पर पुलिस को देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी सिर्फ अफवाह है। विगत दिनों क्षेत्रों में बच्चा चोरी की अफवाह में पिटाई की घटनाएं सामने आई थीं। जिसको लेकर गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को पुलिस जागरुक कर रही है। कहा कि, अफवाह में किसी अंजान व्यक्ति की पिटाई न करें। ऐसे में अगर किसी ने कानून हाथ में लेकर घटना की तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर क्राइम अवनीश कुमार ने कहा कि बच्चा चोरी की सूचना सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से भ्रामक तरीके से फैलाई जा रही है। जबकि इसमें कोई सच्चाई नही है।अराजकतत्वों द्वारा केवल सनसनी फैलाकर परेशान किया जाता है। अभिभावक परेशान न हों। बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें। कस्बा ईचार्ज विशेधर सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं रोकने के लिए आम जनमानस को जागरुक होने की जरूरत है। अगर कोई अंजान व्यक्ति दिखे तो डायल 112 पर सूचना दें। अफवाह फैलाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। इस दौरान कोतवाली प्रभारी रामसिया मौर्य, इंस्पेक्टर क्राइम अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक औसान सिंह, एसआई धर्मेंद्र सिंह, एसआई शांति स्वरूप, चेयरमैन चांद अली खान, हरीओम गुप्ता, रामनरायन मित्तल, व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष राकेश पाराशर, धीरज गुप्ता सर्राफ, नगर अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, व्यापार मंडल महामंत्री मनोज गुप्ता, भाजपा नेता पुष्पेद वर्मा, सुरेश गुप्ता, प्रधान राजू वर्मा, आकाश गुप्ता सर्राफ, प्रधान संजय शाक्य, इतवारी लाल यादव, प्रधान सुभाष वर्मा, प्रधान बदरुल हसन, प्रधान विकास यादव, प्रधान राजेश वर्मा, प्रधान रामपाल सिंह, प्रधान पुष्पेन्द सिंह, प्रधान रूपकिशोर, प्रधान राकेश यादव, प्रधान बहोरी सिंह, सभासद राजेश कुमार, शशांक दुबे, प्रेमपाल सिंह, वसीम अंसारी, शैलेन्द्र कुमार, प्रीति कुमारी, बृजेश कुमार, अनुरूद आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button