ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: अरुण सिंह सिसोदिया छत्तीशगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने सुपेला चोक फ़्लाईओवर निर्माण और भारी गड्ढों को लेकर NHAI के अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

दुर्ग- भिलाई: वर्षो से निर्माणधीन भिलाई से टाटीबंध तक फ्लाईओवर से हो रही आमजन को दिक्कतों को देखते हुए और निरंतर हो रही दुर्घटनाओं और मौतों के खिलाफ अरुण सिंह सिसोदिया ,प्रदेश महासचिव ,छत्तीशगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पिछले दिनों जिलाधीश पुष्पेंद्र मीना जी से मांग किया था जिसके पश्चात जिलाधीश जी ने NHAI के छत्तीशगढ़ के इंचार्ज पिपरी को निर्देश दिया ,जिसके फलस्वरूप NHAI के आला अधिकारियों ने सुपेला से लेकर पावर हाउस तक ब्रिज निर्माण के कार्यों का भौतिक निरीक्षण अरुण सिंह सिसोदिया के साथ कर बिंदुवार कामो की सूची बना शीघ्र पूरा करने हेतु आश्वस्त किया विदित हो कि भिलाई से लेकर रायपुर तक आने जाने वालों को निरंतर दुर्घटनाओं में मौत हो रही और गड्ढो वाली सड़क में 45 मिनट के रास्ते को डेढ़ घंटे में पूरा कर पा रहें है अतः फ़्लाईओवर का निर्माण शीघ्र कराने सर्विस रोड को चौड़ा कर साफ सुथरा गड्ढा विहीन सड़क का गुणवत्तायुक्त शीघ्र बनाया जाए साथ ही सुपेला चौक पर से जाम खोलते हुए सुपेला मार्किट से आकाश गंगा तक आने जाने व ऑटो मोटरसाइकल और कार के आने जाने के लिए दो दिन में खोला जाए ,साथ ही यह भी चर्चा में समाधान आया कि अधिक से अधिक कर्मचारी लगाकर 6 महीने के काम को 2 महीने में पूरा कर फ़्लाईओवर खोलकर आवागमन शुरू किया जाए।फ़्लाईओवर पर गाड़ियों के आवागमन से सर्विस लेन का ट्रैफिक दबाव कम होगा और सुपेला मार्किट व लोकल आने जाने वालों को सुविधा होगी व दुर्घटना का अवसर काम रहेगा भिलाई वासी सुरक्षित हो जाएंगे साथ ही सुपेला से पावर हाउस तक के लोगो को बहुत सुविधा होगी,इस अवसर पर श्री बृजेश शर्मा,श्री फारूख खान,श्री राजू पाल,श्री मृत्युंजय भगत,इरफान खान (ऑटो स्टैंड वाले)एंव स्थानीय लोग साथ रहे।

Related Articles

Back to top button