कासगंज: मानपुर नगरिया में भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर हुई चर्चा

कासगंज: न्यौली: मानपुर नगरिया स्थित राघव मैरिज होम भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल की आवश्यक बैठक मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के संदर्भ में चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ने कहा कि यह पखवाड़ा 17 सितम्बर को नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारम्भ होकर 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती तक रहेगा कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी, वोकल फ़ॉर लोकल अभियान, दिव्यांग कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम , विविधता में एकता जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किएं जायेंगे। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष कौशल साहू, जिला महामंत्री राजवीर भल्ला, संजय सोलंकी , मण्डल प्रभारी डॉ0 योगेन्द्र चौहान,ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, रंजीत ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष नाहर सिंह सोलंकी, धीर सिंह राठौर, अभय प्रताप सोलंकी, अनुज चौहान, मण्डल महामन्त्री सत्यवीर कश्यप, सेक्टर संयोजक राजकुमार, संजय बघेल, गजेन्द्र सोलंकी, आदि रहे।
Subscribe to my channel


