ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: शेरवानी इण्टर कालेज में संचायिका दिवस पर छात्र छात्राएं पुरस्कृत

दीपक कुमार। कासगंज

कासगंज: न्यौली मानपुर नगरिया स्थित शेरवानी इंटर कॉलेज में संचायिका दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्रबंधक खुर्शीद शेरवानी ने दीप प्रज्वलित करके किया । संचायिका प्रबंधक श्रवण कुमार ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया उन्होंने अपने संबोधन में संचायिका का महत्व बताया उन्होंने कहा कि संचायिका बैंक का उद्देश्य बच्चों में बचत की आदत को प्रोत्साहित करना है । प्रधानाचार्य माजिद खान ने बच्चों को बचत करने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में संचायिका बैंक में धनराशि जमा करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया । प्रथम पुरस्कार कुमारी रिचा मिश्रा , द्वितीय पुरस्कार कुमारी सिया , तृतीय पुरस्कार कुमारी राहिला सैफी ने जीता । कार्यक्रम को वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र सिंह , मनोज कुमार शर्मा , संचायिका उप प्रबंधक राम शंकर विरले ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रामबरन सिंह ने किया । इस मौके पर शिक्षक सुनील कुमार तोमर , प्रमोद कुमार , मिथिलेश कुमार , नरेंद्र सिंह यादव , देवकरन मौर्य , सलीमुद्दीन , अभिषेक कुमार , कुंदन सिंह , देवेंद्र पाल सिंह , मोहम्मद निजामुद्दीन , शिक्षिका मोनू यादव , रीतू गुप्ता , रामवीर सिंह , कर्मचारी मोहम्मद सलीम , उपदेश कुमार , प्रमोद कुमार , रामरतन , शिवम कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button