कासगंज: दलित बहनों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला केंडिल मार्च

कासगंज: उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में हमारी दलित बहनों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के विरोध में गुरुवार की देर साय को बाराद्वारी पर स्थित राष्ट्रीय नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से कैंडल मार्च प्रारम्भ किया मुख्य बाजार नदरई गेट होते हुए गांधी मूर्ति पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पहुंचकर दोनों बहनों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।इस दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश दिन ब दिन अपराध प्रदेश बनता जा रहा है। महिलाएं आ सुरक्षित है। ख़ौफ़ के साये में जी रही है। लखीमपुर खीरी की घटना इस बात का प्रमाण है। जहां दो नाबालिक लड़कियों को घर से निकाल कर उनके साथ दरिंदगी की जाती है, और उन्हें जान से भी मार दिया जाता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की, कि दोषियों के प्रति जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही की जाए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ने कहा कि हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हैं। इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष व पीसीसी तरुण शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी पीसीसी सत्यप्रकाश गुप्ता, प्रदेश सचिव मुनेंद्र पाल राजपूत, जिला महा सचिव अमित पाठक, अजय बिसारिया, नंदकिशोर जाटव, सुशील शर्मा,राजीव कपूर बाल्मीकि, बब्लू फारूकी, आदि रहे।
Subscribe to my channel


