कासगंज: हजारा नहर समीप युवक को मारी गोली हालत गंभीर, रेफर

कासगंज: कोतवाली ढोलना क्षेत्र के हजारा नहर बाईपास पर एक यूवक को गोली मारकर घायल करने का मामला प्रकास में आया है।वही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस नें घायल युवक को उपचार के लिये शहर के अशोक नगर इस्तिथ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद घायल युवक की हालत को गंभीर देखते हुए गहन चकित्सा के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। इस दौरान घायल युवक ने दो लोगो पर गोली मारने का आरोप लगाया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद सीओ सिटी अजीत चौहान ने अस्पताल पहुंचकर घायल से मामले की जानकारी ली,और बताया की घायल विशाल को इलाज़ के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। घायल पर एक मोहल्ले कि ही युवती को भगाकर ले जाने का आरोप था,जिसका मुकद्दमा भी उसके खिलाफ ढोलना थाने पर दर्ज है फिलहाल मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।मामले में कार्यवाही की जाएगी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
Subscribe to my channel


