कासगंज:भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अमृत सरोवर की सफाई

कासगंज/ न्यौली भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत अमृत सरोवर दीपपुर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि आज जबकि जलस्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है । ऐसे में इन अमृत सरोवरों की भूमिगत जल स्तर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कार्यक्रम संयोजक एवम मण्डल महामन्त्री सत्यवीर कश्यप ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना करना सम्भव नहीं है इसलिए हम सभी को जल संरक्षण पर विचार करना चाहिए। ग्राम प्रधान मनोज सोलंकी ने इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल की सराहना की एवम सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, नाहर सिंह सोलंकी, पंचायत प्रकोष्ठ के मण्डल संयोजक बॉबी सोलंकी, संजय सोलंकी, विपिन चौहान, सुखवीर, गौरव सोलंकी, रणजीत सोलंकी, सहित दर्जनों ग्रामवासी सम्मिलित रहे।
Subscribe to my channel


