कासगंज: सुखी रहने के लिए स्वच्छ रहना अत्यन्त आवश्यक है- मनोज चौहान

कासगंज: न्यौली, भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत स्थानीय मथुरा बरेली मार्ग स्थित मनकामेश्वर मन्दिर पर स्वच्छता कार्यक्रम मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने मंदिर परिसर को साफ किया। उसके पश्चात स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रामगोविन्द महेरे ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के महत्व को समझाया एवम सभी से देश को सुन्दर व स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की। मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि निरोगी एवम सुखी रहने के लिए स्वच्छ रहना अत्यन्त आवश्यक है। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश्वरानंद महाराज, नाथूराम, पूर्व प्रधानाध्यापक रामस्वरूप साहू, मण्डल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष चिन्टू सोलंकी, विकास शर्मा, राममोहन मिश्रा, आराम सिंह, रिन्कू सोलंकी, सुनील, मुफ़ीस अहमद, सेक्टर संयोजक संजय बघेल, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


