ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: अमापुर में लगातार बारिश से किसान परेशान,धान, मक्का, बाजरा, सरसों की फसल को नुकसान
दीपक जोशी। अमांपुर

कासगंज: अमांपुर में दो दिनों से हो रही तेज हवा के साथ बारिश से बाजरा व धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की धान की सैकड़ों बीघा फसल जमीन पर बिछ गई। तैयार फसल बिछी देख किसान हैरान थे। कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद किसानों ने इस फसल को तैयार किया था। दिलीप यादव, मुलायम सिंह, केशवदेव, प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश वर्मा आदि किसानों की धान, मक्का व बाजरा की फसले खेतों में पानी भर जाने से पानी में डूब गई है। किसानों ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से फसल को तैयार किया था। तेज आंधी और बारिश ने अधिकांश फसल को जमीन पर गिरा दिया है। जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है।
Subscribe to my channel


