ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: दीनदयाल उपाध्याय का अन्त्योदय का विचार आज भी प्रासंगिक- रत्नेश कश्यप

दीपक कुमार। कासगंज

कासगंज- न्यौली: एकात्म मानववाद के प्रवर्तक एवम अंत्योदय के प्रणेता,पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर उढैर पुख्ता में पुष्पांजलि एवम मन की बात कार्यक्रम काआयोजन मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवम जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप व विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री भाजपा कृष्णकांत वशिष्ठ ने पण्डित जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बाद में उपस्थित सभी लोगों ने पण्डित जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृष्णकांत वशिष्ठ ने कहा कि दीनदयाल जी अंत्योदय के प्रवर्तक थे उन्होंने दरिद्र नारायण की संकल्पना को साकार करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि रत्नेश कश्यप ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के विचार हम सबके लिए अनुकरणीय हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शंकरपाल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल उपाधयक एवम कार्यक्रम संयोजक अभय प्रताप सोलंकी ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बूथ अध्यक्ष मनोज राघव, संजीव राघव, नीतू कश्यप, संजय अहेरिया , कालीचरन कश्यप, रामचरन, विजय राघव, अमित राघव , झंडूराम प्रजापति, भीष्म कश्यप, रामभजन प्रजापति, मुस्कान, राजकुमार, सचिव सुरजीत सिंह,सौदान सिंह मुस्तकीम सैंफी राहुल राघव कालीचरण कश्यप असम मुहम्मद राम भजन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button