ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: काली नदी से नाली के रास्ते होकर आया मगरमच्छ,कालोनी में घुसा मच गया हड़कंप
दीपक कुमार। कासगंज

कासगंज: शहर कासगंज की अंबिका पूरी कॉलोनी में शनिवार की रात्रि क़ो नाली में एक मगरमच्छ का बच्चा मिलने से कालोनी में हड़कंप मच गया। इस दौरान नाली में मगरमच्छ का बच्चा मिलने के बाद स्थानीय लोगो ने मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया। वन विभाग की टीम के द्वारा मगरमच्छ के बच्चे को हजारा नहर में छोड़ दिया गया।डीएफओ हरि शंकर शुक्ला ने बताया कि रात्रि के समय उफनती काली नदी के पानी के साथ एक मगरमच्छ का बच्चा नाले नालियों में होता हुआ अंबिका पुरी कॉलोनी की नाली में जा पहुंच था,कॉलोनी ने लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया था।जिसे वन विभाग की टीम में मौजूद क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश कुमार,सेक्शन वन अधिकारी चिरंजीलाल,वन रक्षक मोहित कुमार एवं आकाश कुमार के द्वारा सकुशल कासगंज अतरौली मार्ग पर स्थित हजारा नहर में छोड़ दिया गया है।
Subscribe to my channel


