ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सोरों में पोक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

कासगंज: सोरो कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला वदरिया निवासी हरिशंकर उर्फ गप्पू पुत्र दरबारी लाल नें दिनांक 16.09.2022 को सोरों कोतवाली में पर आकर एक लिखित तहरीर दी कि दिनांक 11.09.2022 को रिन्कू उर्फ नन्ने पुत्र दाताराम कोरी निवासी मौहल्ला वदरिया द्वारा मेरी पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना सोरों पर वादी की तहरीर के आधार पर सोरो कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया । पुलिस अधीक्षक कासगंज बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन पर मुखविर खास की सूचना पर नगरिया रेलवे स्टेशन से आरोपी रिन्कू उर्फ नन्ने पुत्र दाताराम क़ो कोतवाली सोरों जनपद नें गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button