ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: भारतीय किसान यूनियन स्वराज के धरने के दौरान हुए उपद्रव के मामले में हुए तीन मामले दर्ज , जांच में जुटी पुलिस

कासगंज:  कोतवाली कासगंज में बीती रात धरना दे रहे किसानों के बीच हुए हंगामे के दौरान हुई मारपीट और लाठीचार्ज के मामले में कोतवाली कासगंज पर तीन मामले दर्ज किए गए है । मामले में भारतीय किसान यूनियन स्वराज और भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से एक दूसरे पर मामला दर्ज कराया गया है । इस क्रम में तीसरा मामला खुद कोतवाली कासगंज पुलिस ने थाने पर हंगामा करने वालो पर किया है जिसे लेकर पुलिस अब सभी मामलों को गंभीरता से जांच कर रही है ।  आपको बतादे बीती रात कोतवाली कासगंज में भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दरोगा पर रिश्वत लेने के मामले में धरना किया जा रहा था । वही धरने के दौरान भारतीय किसान यूनियन स्वराज और भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए और  मामला इतना बढ़ गया कि दोनों संगठनों में मारपीट हो गई । वही मारपीट को बढ़ता देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर हंगामा करने वालो को थाने से खदेड़ दिया ।  जिसे लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज और किसान मोर्चा के द्वारा एक दूसरे पर मामला दर्ज कराया गया है और  पुलिस ने भी एक मामला थाने पर हंगामा करने वालो पर किया है ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार  पुलिस ने पहला मामला अपनी तरफ से दर्ज किया है जिसमें 51 नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147 148 323 332 353 504 506 336 427 और आपराधिक कानून अधिनियम की धारा 7 व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिक 3/5 में मामला दर्ज किया है । वही दूसरा मामला भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष डीएस लोधी ने दर्ज कराया है । जिसमे आईपीसी की धारा 147 148 307 392 504 506 व आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा 7 के तहत दर्ज किया गया है । जिसमे भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ओर उनके भाइयों समेत चार नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है और इसी क्रम में  तीसरा मामला भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं की तरफ से दर्ज कराया गया है । जिसमे आईपीसी की गंभीर धाराओं ( 147, 148, 352, 323, 392) में दर्ज किया गया है । जिसमे भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष डीएस लोधी, और भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सोलंकी को आरोपी बनाया गया है जिसमें  डेढ़ सौ अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है,वही पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है ।

Related Articles

Back to top button