ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: शहीदे-आजम भगत सिंह का जीवन निश्चित रूप से हम सबके लिए प्रेरणा-प्रद है-मनोज चौहान

कासगंज: न्यौली शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल नगरिया के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस दौरान उपस्थित छात्र-“छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विद्यालय डायरेक्टर मनोज चौहान ने कहा कि शहीदे-आजम भगत सिंह का जीवन निश्चित रूप से हम सबके लिए प्रेरणा-प्रद है वह जेल में रहकर भी निरन्तर अध्ययनरत रहे एवम अनेक पुस्तको का लेखन अपनी जेल यात्रा के दौरान उन्होंने किया जोकि छात्र जीवन के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके जीवन से हमको अपने जीवन मे राष्ट्र सर्वोपरि मानने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलकर सरदार भगत सिंह के नाम पर कर दिया है जोकि एक सराहनीय पहल है। इस दौरान प्रमुख रूप से विकास शर्मा, लवली सोलंकी,शालिनी सोलंकी, प्रिया कश्यप, गोपाल, अंशुमान, कृति चौहान, गरिमा मौर्य, शिल्पी सोलंकी, बांके बिहारी, तरुण शर्मा,सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button