बदायूं: रामप्रकाश सोहन देवी इंटर कॉलेज खिरिया बाकरपुर के छात्र ने कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया
जयपाल सिंह। उझानी

बदायूं: बदायूं जनपद के खिरिया बाकरपुर ब्लाक कादरचौक स्थित रामप्रकाश सोहन देवी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के छात्र अनिल यादव निवासी नगला ने कबड्डी प्रतियोगिता अंडर फोर्टीन बालक वर्ग में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीत कर कीर्तिमान स्थापित किया जीत की सूचना पाकर कॉलेज में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र अनिल यादव की जीत का श्रेय कॉलेज के पीटीआई सी पी सिंह के कठिन परिश्रम अनुशासित मार्गदर्शन को जाता है विद्यालय के प्रबंधक अजनेश यादव ने शील्ड देकर सम्मानित किया और आशीर्वाद दिया कालेज के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र राठौर ने नगद राशि से सम्मानित कर खेल के नियम के विषय में बच्चों को खेल प्रतिभा निखारने के सुझाव दिए कॉलेज की डायरेक्टर श्रीमती मनीषा यादव एवं बब्लेश यादव ने बच्चों को समझाया की प्रतिभाएं कहीं छिपी नहीं रहती हैं उनका निखार स्वत:ही अच्छे मार्गदर्शन से होता है इस अवसर पर कालेज के चीफ प्रॉक्टर यादराम जीने नगद राशि से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गंगा सिंह राजपूत राहुल यादव अजब सिंह राजपूत राजपाल सिंह श्रीवास्तव वारिस सलमानी अनिल यादव कुमारी मुस्कान कुमारी माला कश्यप कुमारी आनंदी पाल कुमारी हिना कुमारी कंचन राठौर कुमारी खुशनुमा सिद्दीकी कुमारी नीतू राठोर कुमारी नेमत अंसारी आदि रहे।
Subscribe to my channel


