कासगंज: अमांपुर में गणेश पूजन के साथ शुरू हुई रामलीला,गणेश पूजन के साथ श्रीराम लीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ
दीपक जोशी। अमांपुर

कासगंज: अमांपुर में 11 दिवसीय संगीतमय आदर्श श्रीराम लीला महोत्सव मंचन का भव्य शुभारंभ श्री गणेश पूजन के साथ हो गया। श्रीराम लीला मंच पर विधि विधान से भगवान श्रीगणेश का पूजन एवं वंदना की गई। विधायक हरिओम वर्मा, सांसद प्रतिनिधि डॉ केतसिंह वर्मा, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी, नगर संघचालक राकेश पाराशर, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, रामनरायन मित्तल, मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह, कमेटी अध्यक्ष गौरव गुप्ता, शीलेन्द सोलंकी, कोतवाली प्रभारी रामसिया मौर्य, कस्बा ईचार्ज विशेस्वर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता चेयरमैन, प्रधान रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीगणेश, रामायण जी व व्यासजी का पूजन कर आरती उतारी। पंडित गुड्डू पाराशर ने विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन यज्ञ व पूजा-अर्चना सम्पन्न कराई। रामलीला महोत्सव कमेटी व श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महाआरती व पुष्प वर्षा कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पंडाल जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, विधायक हरीओम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से सभी को सीख लेनी चाहिए। भगवान श्रीराम समाज के आदर्श है। उनके आदर्श हमें जीवन जीने की सीख देते है। रामलीला में असत्य पर सत्य की जीत होती है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसिया मौर्य, प्रधान रामपाल सिंह ने भी श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डाल संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन कमल गुप्ता ने किया। आदर्श श्रीराम लीला कमेटी के द्वारा अतिथिगणों का जोरदार स्वागत सम्मान फूल माला पहनाकर और शाॅल उड़ाकर व स्मृति चिह्न देकर किया गया। इसके बाद आदर्श श्रीराम लीला मंडल श्रीधाम वृन्दावन के कलाकारों ने हनुमान चालीसा, गणेश वंदना कर नारद मोह व रावण जन्म की लीला का आकर्षक झांकियां के साथ मन मोहक मंचन किया। इस दौरान समाज सेविका सुलोचन गुप्ता, संरक्षक सुधीर गुप्ता, अनुज राघव, दरवेश फौजी, रिंकू अग्रवाल, सुनील गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, विनय प्रताप सोलंकी, हरिद्त पालीवाल, रामौतार गुप्ता, नीरज गुप्ता, विजयप्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, संतोष पालीवाल, विनीत मित्तल, बंटी गुप्ता, अशोक शाक्य, कुमरपाल दरोगा जी, राजू गुप्ता, राकेश यादव, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, प्रधान भीष्मपाल सिंह, दीपक जोशी, राजकुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, बलराम शाक्य, रामसिंह शाक्य, पुष्पेन्द वर्मा, प्रधान भोले सोलंकी, राहुल जौहरी, सोनू गुप्ता, नन्नू सर्राफ, विशाल मित्तल, आशुतोष सविता, तिर्मल सिंह, राजू वर्मा, राजकुमार राजपूत, बौबी वर्मा, बबलू गुप्ता, शशीकान्त मिस्त्री, गौरव गुप्ता, शनिदेव, आकाश, पवन, आदि रामभक्त मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


